भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य का मंगलवार को एएसडी (ऐबसेंट, शिफ्टेड और डेड) वोटर्स का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इस संदर्भ में आज जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने प्रेसवार्ता में एसआईआर के तहत बीएलओ द्वारा किए गए कार्य की विस्तार से जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार राजसमंद जिले में चारों विधानसभा में कुल 9लाख 65 हजार 898 वोटर में से 73 हजार 984 वोटर के नाम कटे। जो नाम कटे इनमें 45 हजार 288 वोटर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। 17 हजार 459 वोटर की मौत हो गई। 3 हजार 990 डबल वोटर थे। इसके अलावा 7 हजार 86 वोटर संबंधित पते पर ऐबसेंट (अनुपस्थित) मिले। 161 वोट अन्य अलग-अलग कारणों से कटे हैं।सबसे अधिक राजसमंद विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार 880 वोट कम हुए हैं। जबकि सबसे कम वोट नाथद्वारा विधानसभा में 16 हजार 48 वोट कम हुए। आगामी 14 फरवरी को वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। सबसे पहले राजसमंद जिले में कितने लोगों के नाम कटे... अब राजसमंद की 4 विधानसभाओं के बारे मे जानिए, कहां कितने नाम कटे राजसमंद विधानसभा भीम विधानसभा कुंभलगढ़ विधानसभा नाथद्वारा विधानसभा
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wgf14iv
राजसमंद में 73 हजार 984 नाम वोटर लिस्ट से कटे:पोलिंग बूथ 988 से बढ़कर अब 1134; आगामी 14 फरवरी को होगा वोटर लिस्ट का प्रकाशन
बुधवार, दिसंबर 17, 2025
0


