नवीन चयनित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों(वॉलिन्टियर्स) के लिए बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के शुरुआती पांच दिनों में मास्टर ट्रेनर हर्षण कुमार और मदन कुमार ने स्वयंसेवकों को रोप रेस्क्यू, आपदा बचाव तकनीक, प्राथमिक उपचार, गांठों (गांठों के प्रकार) की जानकारी सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण के छठे दिन अग्निशमन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान आग लगने के विभिन्न प्रकारों और उन्हें बुझाने के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही होज ड्रिल का अभ्यास करवाते हुए आग पर काबू पाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा सदस्य छगन नाथ, महिपाल, मनोज कुमार, सुरेशदास, दिनेश कुमार, हीरा लाल, जोगाराम, कुयाराम सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UiQIsc3
जालोर में वॉलिन्टियर्स को सिखाया डिजास्टर मैनेजमेंट:10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप हो रहा आयोजित, रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताया
गुरुवार, फ़रवरी 26, 2026
0


