टोंक में जिला स्पेशल टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, उसके पास से 3 लाख रुपए की कीमत का 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा और 2 लाख कीमत की 22 किलो भांग जब्त की है। एक मोबाइल व 1 हजार रुपए कैश भी बरामद किए गए हैं। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले में लगातार फैल रहे नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को नगरफोर्ट में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी मनीष पाराशर के कब्जे से करीब 3 लाख की कीमत का करीब 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा और लगभग 2 लाख कीमत का 22 किलो भांग बरामद की गई है। आरोपी के कब्जे से खरीद-फरोख्त के 21 हजार रुपए और एक मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपी नगरफोर्ट निवासी मनीष (30)पुत्र रतन लाल पाराशर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नगर फोर्ट कस्बे में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर गांजा सप्लाई करता था। डीएसटी प्रभारी का कहना है कि जिले में नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में तस्करों से जुड़ी हर गतिविधि को रोकने का प्रयास किया जाएगा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Ziu3By5
टोंक में 5-लाख का गांजा और भांग जब्त, तस्कर गिरफ्तार:21 हजार कैश और मोबाइल बरामद; नगरफोर्ट थाना पुलिस की कार्रवाई
शनिवार, अप्रैल 04, 2026
0


