पाली में 65 साल की वृद्धा की जंगल में पैर कटी लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि वृद्धा को अकेला देख उसके गहने लूटने के लिए बदमाशों ने निर्मम तरीके से उसके पैर कांटे और पेरों में पहने गहने ले गए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर है और मामले में हर पहलु से जांच की जा रही है। मामला पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के काराड़ी गांव का है। यहां गुरुवार देर शाम को नाडी के निकट जंगल में वृद्ध महिला की पैर कटी लाश मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मोनिका सैन भी मौके पर पहुंची। जिनके निर्देशन में मारवाड़ जंक्शन SHO राजेन्द्रसिंह पूरे मामले की जांच कर रहे है। मृतका की पहचान काराड़ी गांव निवासी 65 साल की प्यारी देवी पत्नी रामलाल के रूप में हुई। 12 बजे घर से निकली थी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वृद्धा घर से दोपहर करीब 12 बजे निकली थी। जो देर शाम तक नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान गांव में नाडी के निकट जंगल में उसकी बॉडी मिली और पैर कटे हुए थे। ऐसे में पुलिस को सूचना दी। गहनों के लिए पैर काटने की आशंका आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने अकेली देख वृद्धा की हत्या की। उसके पैरों में पहने गहने नहीं खुले तो उन्हें निकालने के लिए पैरे काटे और गहने लेकर भाग गए। पहले भी ऐसी हो चुकी है वारदात बता दे कि मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में कुछ सालों पहले एक वृद्धा की बॉडी इसी हालत में मिली थी। उसके भी पैर कटे हुए थे। बदमाशों ने पैर में पहने गहने नहीं खुलने पर उसके पैर काटे थे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eS5CE23
पाली में जंगल में मिली महिला की पैर कटी लाश:गहनों के लिए हत्या करने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में
गुरुवार, अप्रैल 02, 2026
0
Tags


