पाली शहर में अतिवृष्टि के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी ने शहर में जल भराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। ताकि मानसून के दौरान शहर में फिर से जल भराव की स्थिति पैदा न हो। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। जलभराव की स्थिति के इलाकों का दौरा निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने 72 फीट बालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर के क्षेत्र, आकेली फीडर, लोर्डिया फीडर, रजत विहार, नया गांव क्षेत्र, पांच मौखा पुलिया तथा चादर वाला बालाजी क्षेत्र का जायजा लिया। इन स्थानों पर बरसात के समय जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून से पहले ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान निगम, pwd सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/eNKZsyA
पाली कलेक्टर ने किया जल भराव के इलाकों का दौरा:बोले– मानसून में बरसाती पानी न भरे अभी से प्लान बनाओ
बुधवार, अप्रैल 08, 2026
0

