डीग के गोपालगढ़ इलाके में पुलिस और एक गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से करीब 9 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 15 हजार के इनामी गौतस्कर सरपू उर्फ सरपुद्दीन के पैर में गोली लग गई। आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसटी टीम के एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि इनामी गौतस्कर सरपू बाइक से बलखंडी मंदिर के पीछे नहर के कच्चे रास्ते से कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही डीएसटी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी गौतस्कर सरपू ने फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस पर 5 राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 4 राउंड फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक मुठभेड़ चली। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौतस्कर सरपू के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत गोपालगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से डीग अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सरपू उर्फ सरपुद्दीन काफी समय से फरार चल रहा था और उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह पहले भी कई बार पुलिस पर हमला कर चुका है। आरोपी पर गौ तस्करी और पुलिस पर फायरिंग सहित कई मामले दर्ज हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wIU6Js
डीग में पुलिस-गौतस्कर मुठभेड़, इनामी के पैर में लगी गोली:DST टीम ने 15 हजार के बदमाश को दबोचा, 9 राउंड फायरिंग हुई
बुधवार, अप्रैल 01, 2026
0
Tags


