जयपुर के निजी अस्पतालों ने एकजुट होकर गुरुवार रात से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। डॉक्टरों का आरोप है कि राजस्थान हाईकोर्ट में डॉ. सोनदेव बंसल की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके भाई और पिता के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जयपुर के महासचिव डॉ. अनुराग तोमर और 'पीएचएनएचएस' (PHNHS) के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर ने बताया- आज निविक हॉस्पिटल के डॉ. सोनदेव बंसल की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। इस दौरान वकीलों के एक समूह ने कोर्ट रूम में नारेबाजी और हंगामा किया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया बाधित हुई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई 11 मई तक स्थगित कर दी। कोर्ट परिसर में डॉ. बंसल के पिता और भाई के साथ न केवल अभद्र व्यवहार हुआ, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई। इस घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि जब तक सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित नहीं होता, शहर के निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं बंद रहेंगी। घटना के बाद IMA राजस्थान, जयपुर मेडिकल एसोसिएशन, पीएचएनएचएस सहित अन्य चिकित्सा संगठनों ने सामूहिक रूप से आज रात से जयपुर शहर में निजी चिकित्सा सेवाओं के अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की है। इस बहिष्कार में ओपीडी, आईपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं भी शामिल रहेंगी। चिकित्सक संगठनों ने ये रखी मांग
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/C58U6Mt
जयपुर के निजी अस्पतालों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार:डॉक्टर बोले- हाईकोर्ट में डॉक्टर बंसल के परिजनों से हुई अभद्रता, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मांग
शुक्रवार, मई 08, 2026
0
Tags

