आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर झालावाड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर ने जिले की नगर परिषद और नगरपालिकाओं के लिए कांग्रेस संगठन के प्रभारियों की घोषणा की है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओम पाठक ने दी। ओम पाठक ने बताया कि विभिन्न निकायों में चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से इन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिले की कुल आठ निकायों में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिड़ावा नगरपालिका के लिए शीतल जैन, हफीज अब्दुल जब्बार, शंकर सिंह चौहान, वाजिद नागोरी, मानसिंह चौहान, मांगीलाल शर्मा सरखेड़ी और कमलेश मेघवाल को प्रभारी बनाया गया है। ये प्रभारी समय-समय पर पार्टी की ओर से निगरानी करेंगे। इसी प्रकार, भवानीमंडी नगरपालिका के लिए रोडसिंह, हरीश रोजड़ा, कालूलाल सालेचा, नारायण सिंह, मोहनलाल मेघवाल, लोकेश गुप्ता, डॉ. हफीज खान, डॉ. विकास पाण्डे, विधान भटनागर, राकेश तलवाड़िया और प्रमोद जैन पिंटू को जिम्मेदारी दी गई है। डग नगरपालिका में संजय जैन, शिव वर्मा, पुखराज जैन, स्नेहलता और हेमन्त बैरवा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। झालरापाटन नगरपालिका की जिम्मेदारी विजय राठौर, वर्षा शर्मा, मोईनउद्दीन चौधरी, गोपाल मेघवाल, मधु शर्मा, कमल गुप्ता, इन्दु पाटीदार, दिनेश कोठारी, शब्बीर बोहरा और इस्माइल अंसारी को मिली है। झालावाड़ नगर परिषद के लिए श्यामसुन्दर गुप्ता, विनीत कुमार शर्मा, आमिर खान, छीतरलाल बैरवा, एडवोकेट ओंकारेश्वर शर्मा और एडवोकेट राजेन्द्र सिंह झाला को प्रभारी बनाया गया है। खानपुर नगरपालिका के लिए बिरदीचन्द, राजेन्द्र गुप्ता, भरत चतुर्वेदी, प्रमोद सोनी, शिवराज गुर्जर और बालचन्द मीणा को नियुक्त किया गया है। अकलेरा नगरपालिका की जिम्मेदारी कोमल वर्मा, शिवराज सिंह गुर्जर, दिग्विजय सिंह और बालकिशन बादल को सौंपी गई है। मनोहरथाना नगरपालिका में राजू मेरोठा, रामप्रसाद लोधा, दिनेश लोधा जावर और असलम भाई खुरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस संगठन ने इन प्रभारियों के माध्यम से आगामी निकाय चुनावों को लेकर अपनी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BJWsQix
कांग्रेस ने निकाय चुनाव प्रभारी घोषित किए:झालावाड़ की 8 निकायों में सौंपी जिम्मेदारी, पार्टी की ओर से करेंगे निगरानी
मंगलवार, अगस्त 25, 2026
0
Tags

