दैनिक भास्कर जोधपुर का गरबा महोत्सव 2024 की धमाकेदार शुरुआत जोधपुर के एलकाबॉक्स मेटल ग्राउंड पर हुई। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग गरबा खेलने के लिए ग्राउंड पर पहुंचे। गुजराती गानों पर खनकते डांडिया को देखकर ऐसा लगा मानो गुजरात का रंग जोधपुर में उतर आया हो। हाई वोल्टेज साउंड पर पार्टिशिपेंट ने जमकर डांडिया खनकाई। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में शहर के लोग गरबा महोत्सव को देखने के लिए पहुंचे। गरबा महोत्सव में 40 से अधिक तरह के गानों पर डांडिया खेला जा रहा है। यहां तीन दिन तक गरबा महोत्सव चलेगा। एंट्री के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय के अलावा निर्धारित काउंटर से पास प्राप्त कर सकते हैं। शाम 7 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में देर रात तक डांडिया के स्टेप पर युवाओं की टीम ने जमकर धमाल मचाया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/BTuWPFr
धूमधाम से शुरू हुआ दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2024:पॉवरफुल साउंड पर जमकर थिरके यूथ के कदम, 40 से अधिक गानों पर किया डांडिया
शनिवार, अक्टूबर 05, 2024
0


