रोटरी इंटरनेशनल के फ्रेंडशिप एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ब्राजील से 12 सदस्यों का दल कंट्री टू कंट्री मीट के उद्देश्य से रविवार को जयपुर पहुंचा। इनमें 10 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल है। जयपुर पहुंचने पर इन सभी का रोटरी इंटरनेशनल के फ्रेंडशिप एक्सचेंज प्रोग्राम के ब्राजील से पधारे रोटरियंस का रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज के प्रोग्राम के अध्यक्ष विकास सोलंकी, डॉक्टर हरीश भारद्वाज, बसंत जैन, डॉ नरेंद्र चौधरी, एसएस गुप्ता संजय कौशिक,ईना भार्गव और अन्य रोटरियंस ने स्वागत किया। बसंत जैन सचिव रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर जिन्होंने हाल ही में रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका की यात्रा कर आए थे। अतिथियों का माला और राजस्थानी साफा पहना कर स्वागत किया। रोटरी क्लब इंटरनेशनल के मेंबर बसंत जैन ने बताया- ये लोग ब्राजिल से कंट्री टू कंट्री मीट के चलते राजस्थान पहुंचे है। ये लोग यहां 7 दिन रहकर राजस्थानी संस्कृति को समझने का प्रयास करेंगे। यह प्रतिनिधि मंडल जयपुर में तीन दिन रहेगा। खास बात यह रहेगी कि राजस्थानी आवभगत और संस्कृति से परिचय करवाने के लिए रोटरी क्लब के मेंबर इन्हें अपने ही घर में रखेंगे ताकि दोनों ही और से संस्कृति का आदना प्रदान हो सकें। ये लोग 3 दिन जयपुर रहने के बाद इनका जोधपुर उदयपुर जाने का कार्यक्रम है। वहां भी इसी तरह रोटरी क्लब इंटरनेशनल के मेंबर इनका स्वागत करेंगे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xr5UCs4
फ्रेंडशिप-एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ब्राजील से 12 लोग पहुंचे जयपुर:राजस्थान की संस्कृति और सभ्यता को समझने के लिए करेंगे जोधपुर और उदयपुर का भी विजिट
सोमवार, नवंबर 11, 2024
0
Tags

