भास्कर न्यूज | खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम के दरबार में कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को होने वाले मेला महोत्सव को लेकर प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन व श्री श्याम मंदिर कमेटी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं, वहीं बाबा श्याम के मंदिर को सजाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। मेले के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाने में 400 सिक्योरिटी गार्ड्स, 100 होमगार्ड्स, 500 आरएसी व पुलिस के जवान श्याम श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे व दर्शन व्यवस्था में सहयोग करेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि कार्तिक मेला महोत्सव एकादशी के दिन मंदिर कमेटी द्वारा बाबा श्याम के छप्पन भोग प्रसाद की झांकी सजाकर बाबा को भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस बार बाबा श्याम के निज मंदिर प्रवेश गेट पर श्रद्धालु प्रवेश करने से पहले श्रीनाथजी और राधा कृष्ण की झांकियों के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही चार लाइनों में श्रीनाथजी व 10 लाइनों में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु राधा-कृष्ण के दर्शन कर बाबा श्याम के दीदार करेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम के शृंगार सहित सभी व्यवस्थाओं को जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका के निर्देशन में अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष चौहान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कार्तिक मेला महोत्सव के दौरान श्रद्धालु आतिशबाजी नहीं करें, बल्कि पशु, पक्षियों व मानव कल्याण के लिए बाबा श्याम से मंगल कामना करें। मेले को लेकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। कस्बे में सभी धर्मशालाएं, होटल व गेस्ट हाउस पहले से ही पूरी बुक हो चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन भी अस्थाई अतिक्रमण, पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9giKbsG
कार्तिक मेला महोत्सव कल, 400 सिक्योरिटी गार्ड्स और 500 आरएसी जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
सोमवार, नवंबर 11, 2024
0
Tags

