जिला स्तरीय झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में डॉ. इन्द्रजीत यादव ने राजस्थान झील (संरक्षण एवं विकास) प्राधिकरण नियम 2015 अनुसार झील की परिभाषा से बैठक में उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में सदस्य सचिव एवं आयुक्त नगर परिषद् ने बताया कि समिति के माध्यम से जलाशय, झीलों, बांध को संरक्षित झील के रूप में अधिसूचित किया जाकर इसके प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने हैं। बैठक में नगर परिषद्, जिला परिषद, जल संसाधन विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर नगरीय क्षेत्र में झीलों के सर्वे प्लान तैयार करने के लिए अधिशाषी अभियंता जल संसाधन विभाग-बांसवाड़ा, अधिाशाषी/सहायक अभियंता नगर परिषद, सहायक नगर नियोजक नगर परिषद, संबंधित निकाय के आयुक्त/अधिशासी अधिकारी की समिति गठित की गई वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सर्वेप्लान तैयार करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अधिशाषी अधिकारी जल संसाधन विभाग, अधिशाषी/सहायक अभियंता जिला परिषद, संबंधित पंचायत क्षेत्र के विकास अधिकारी की समिति गठित की गई।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GTRkHFo
जिला स्तरीय झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक:नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे प्लान तैयार करने समिति गठित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
शनिवार, नवंबर 09, 2024
0
Tags

