जयपुर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और एनटीसीपी सेल ने यह कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर-प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया राजा पार्क स्थित गुरूनानकपुरा श्रीनाथ जनरल स्टोर पर छापा मारा गया। कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 7 के तहत की गई कार्रवाई में 13 हजार रुपए से अधिक कीमत के विदेशी सिगरेट के 110 पैकेट बरामद किए गए। यह कार्रवाई जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर की बैठक के बाद की गई। कोटपा अधिनियम के अनुसार, तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर 85 प्रतिशत हिस्से में दृश्य चेतावनी और शेष भाग में शाब्दिक चेतावनी होना आवश्यक है। जब्त किए गए पैकेट में यह चेतावनी नहीं थी। आरोपी के खिलाफ जिला सेशन न्यायालय में चालान पेश किया गया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, विनोद शर्मा और कोटपा की जिला इकाई के समन्वयक अर्पित शर्मा शामिल थे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UOW1hiR
जयपुर में अवैध विदेशी सिगरेट की बिक्री पर कार्रवाई:राजा पार्क के जनरल स्टोर से 13 हजार रुपए के 110 पैकेट जब्त
शुक्रवार, मई 23, 2025
0
Tags

