प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन ने अवैध खनिज बजरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया के निर्देश पर खनिज विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अम्बेडकर सर्किल के पास अवैध स्टॉक स्थल से 4 ट्रैक्टर और 100 मीट्रिक टन बजरी जब्त की गई। ट्रैक्टरों को पुलिस थाना कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया है। खनिज अभियंता एन.एल. गमेती के अनुसार, ट्रैक्टरों पर 5.03 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसमें पेनल्टी, कम्पाउंडिंग और एनजीटी राशि शामिल है। अवैध स्टॉक पर अलग से 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। टीम ने बगवास क्षेत्र में भी छापेमारी की। यहां से 300 मीट्रिक टन अवैध बजरी जब्त की गई। इस मामले में 1.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कुल मिलाकर दोनों स्थानों से 400 मीट्रिक टन बजरी जब्त की गई और 7.23 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DIhmprZ
प्रतापगढ़ में अवैध बजरी पर कार्रवाई:4 ट्रैक्टर जब्त, 400 मीट्रिक टन बजरी पकड़ी; 7.23 लाख रुपए का जुर्माना
गुरुवार, मई 22, 2025
0

