राज्य में बाल विवाह को खत्म करने के लिए राजस्थान सरकार के प्रयासों के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान की शुरुआत की। उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अभियान का नया लोगो और थीम सॉन्ग भी जारी किया गया है। यह लोगो और सॉन्ग लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने बताया कि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (RSCPCR) और बाल अधिकार विभाग (DCR) की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं बाल विवाह की आशंका हो तो तुरंत चाइल्ड लाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर जानकारी दें।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0AGQqNI
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोगो और थीम सॉन्ग किया लॉन्च, लोगों से बाल विवाह रोकने की अपील
शनिवार, मई 03, 2025
0
Tags


