राजस्थान को पिछले 11 साल में मिले आईएएस को 90 दिन में दूसरे और तीसरे प्रमोशन का बड़ा तोहफा मिलने वाला है। कलेक्टर और समकक्ष स्तर के 41 आईएएस का प्रमोशन होगा। इससे ब्यूरोक्रेसी के कई स्थानों की कमान बदल जाएगी। 25 से अधिक जिलों के कलेक्टर बदल सकते हैं। उनकी जगह यंग आईएएस कलेक्टर लगाए जाएंगे। पुराने 25 कलेक्टर प्रमोट होकर सचिव या निदेशक स्तर के पदों पर चले जाएंगे। इनकी पदोन्नति प्रक्रिया नवंबर तक पूरी करने का प्लान है। दिसंबर में सरकार लिस्ट तैयार करेगी और जनवरी में बड़ी संख्या में आईएएस बदले जाएंगे। हालांकि 4 सीनियर आईएएस के रिटायर होने से काफी जगह खाली है। लेकिन उच्च पदों के लिए केवल 2-3 आईएएस का ही प्रमोशन ड्यू है। इस कारण आचार संहिता के कारण विभागों का बदलाव 15 नवंबर के बाद ही होगा। कमर जमान, आशीष, जगजीत सहित 24 का चयन वेतन में होगा प्रमोशन राजस्थान कैडर में 12 साल पहले शामिल हुए 24 आईएएस को कनिष्ठ से चयन वेतन शृंखला में प्रमोशन होगा। यह बैच 2014 का है। इन आईएएस में गौरव अग्रवाल, डॉ. भारती दीक्षित, सुरेश ओला, कमर उल जमान चौधरी, चिन्मयी गोपाल, शुभम चौधरी, डॉ. भंवरलाल, आशीष मोदी, पीयूष सामरिया, अंकित कुमार सिंह, प्रियंका गोस्वामी, जगजीत सिंह मोंगा, अल्पा चौधरी, संचिता बिश्नोई, डॉ. अरुण गर्ग, राजेन्द्र कुमार वर्मा, हर्ष सावन सूखा, आशुतोष गुप्ता, बाबूलाल गोयल, बालमुकुंद असावा, नारायण सिंह, बचनेश अग्रवाल, हनुमान मल ढाका और वासुदेव मालावत का प्रमोशन ड्यू है। टी शुभमंगला, अभिषेक, जुनैद सहित 17 को जूनियर पे स्केल मिलेगा : 8 साल पहले राजस्थान को मिले आईएएस में से 2018 बैच के 17 आईएएस का कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित है। सबसे यंग खेप के रूप में इन आईएएस में नित्या के, डॉ. टी. शुभमंगला, डॉ. शिल्पा सिंह, अभिषेक सुराणा, अतुल प्रकाश, देशल दान, मोहम्मद जुनैद पीपी, अभिषेक खन्ना, मयंक मनीष, रामप्रकाश, उत्साह चौधरी, अपर्णा गुप्ता, निधि पटेल,डॉक्टर नीतीश शर्मा, अमिता शर्मा, नरेन्द्र कुमार मंघानी और नरेश कुमार गोयल शामिल हैं। प्रमुख बदले जाएंगे : अगले 90 दिन में 24 विभागों के प्रमुख बदले जाएंगे। कुल 67 आईएएस का प्रमोशन होगा। इनमें 1997 बैच के आईएएस हेमंत गेरा, नवीन महाजन, गायत्री राठौड़ और रोहित कुमार एसीएस के पद पर पदोन्नत होंगे। इनका मुख्य सचिव वेतन श्रृंखला में प्रमोशन होगा। इनके बाद 2002 बैच के 2 आईएएस आशुतोष एटी पेडणेकर और डॉ. पृथ्वीराज प्रमुख सचिव बनेंगे। तीसरा नंबर 2011 बैच का होगा। 2011 बैच के अभिमन्यु कुमार, नकाते शिवप्रसाद मदन, भगवती प्रसाद कलाल, संदेश नायक, शिवांगी स्वर्णकार, अनुपमा जोरवाल, एच. गुइटे और हरिमोहन मीणा सचिव बन सकते हैं। 4 वेतन श्रंखला में समय पर पदोन्नति की है लड़ाई प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी जल्द बदलाव के मूड में हैं। दूसरे कैडर का प्रमोशन समय पर हो या न हो। लेकिन आईएएस का प्रमोशन हर हाल में समय पर होता है। कुल 4 वेतन श्रंखला में इस बार प्रमोशन को लेकर भारी कशमकश है। इसमें सबसे ऊपर अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव पदों के लिए आईएएस पदोन्नत होंगे। उसके बाद चयन वेतन शृंखला, कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला और वरिष्ठ वेतन शृंखला में प्रमोशन होंगे। इससे ब्यूरोक्रेसी का चेहरा काफी हद तक बदल जाएगा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A2khH6z
4 बड़े अफसर रिटायर हुए, उनकी जगह नई पोस्टिंग नहीं:25 जिलों में लगेंगे यंग आईएएस, 90 दिन में होंगे 67 प्रमोट
शनिवार, अक्टूबर 31, 2026
0
