आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मयंक त्यागी ने राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की। यह मुलाकात मंत्री के सरकारी आवास पर हुई। मंत्री खर्रा ने भाजपा में शामिल होने पर त्यागी को शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि युवा नेतृत्व देश की राजनीति को नई दिशा दे सकते हैं। मयंक त्यागी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व से प्रेरित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। साथ ही युवाओं के लिए नई संभावनाएं खोलना है। मुलाकात के दौरान राज्य में शहरी विकास पर विशेष चर्चा हुई। युवाओं की भागीदारी और सामाजिक सशक्तिकरण के मुद्दों पर भी बातचीत हुई। यह मुलाकात आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा का संकेत देती है। त्यागी का भाजपा में शामिल होना मात्र एक पार्टी बदलने की घटना नहीं है। यह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए उनका संकल्प है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DHb2SFv
मयंक त्यागी ने मंत्री झाभर सिंह खरा से की मुलाकात:आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए त्यागी ने की शिष्टाचार भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
बुधवार, मई 14, 2025
0
Tags


