जोधपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दो दिन होने वाले प्रोग्राम में प्रशासन ने आम लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रमों के बारे में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी है कि 14 अगस्त को एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मेहरानगढ़ किले पर किया जाएगा। इसमें शहर के 300 लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री लोगों को अवॉर्ड देंगे और हाई टी होगी। यह कार्यक्रम 6:30 से 7:45 बजे तक होगा। इसके के अंतिम 15 मिनट में एक ड्रोन शो होगा। इसमें मेहरानगढ़ किले के पर 550 ड्रोन उड़ेंगे। ड्रोन शो के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की कहानी शहरवासियों को बताई जाएगी। विभिन्न स्थानों पर स्पीकर भी लगाए जाएंगे ताकि लोग उसकी आवाज सुनकर इसकी इसका आनंद ले सके। अशोक उद्यान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन एट होम के बाद 8.15 से 9:15 बजे के बीच में अशोक उद्यान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में फोक आर्ट, फोक म्यूजिक दिखाया जाएगा। यहां मौजूद छतरियों के बीच में कई तरह की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। उसके बाद इसमें म्यूजिकल नाइट में इंडियन आइडल पीयूष पंवार और और लोक कलाकारों की परफॉर्मेंस होगी। इसके बाद शैलेश लोढ़ा परफॉर्मेंस होगी। कैमल टैटू शो का होगा आयोजन वहीं, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में झंडारोहण करने के बाद शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेना के हथियारों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। एयरफोर्स की तरफ से पुष्प वर्षा की जाएगी। उसके साथी केमल टेटू भी शो भी आयोजित किया जाएगा। आर्मी की तरफ से प्रदर्शनी भी इस कार्यक्रम में लगाई जाएगी। कार्यक्रम के लिए पार्किंग रावण के चबूतरे में की जाएगी और गेट नंबर 7 और 8 से एंट्री दी जाएगी। कार्यक्रम 9:15 बजे से स्टार्ट होगा और 2 घंटे तक चलेगा। स्टेडियम में तीन बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगी होंगी जिससे लोगों को यहां होने वाले प्रोग्राम आसानी से देख सकें।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IRWSHJY
मेहरानगढ़ किले पर 14 अगस्त को होगा ड्रोन शो:पीयूष पंवार और शैलेष लोढ़ा देंगे परफार्मेंस
बुधवार, अगस्त 13, 2025
0

