जयपुर में फॉर्च्यूनर गाड़ी में घूमते हथियारबंद एक बदमाश को रामनगरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर बदमाश ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। बदमाश के पास मिले बैग में गोल्ड व कैश भरा था। पुलिस ने हथियार और गोल्ड-कैश को जब्त कर लिया है। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- अवैध हथियार लेकर घूमते आरोपी दिनेश शर्मा (40) पुत्र देवदत शर्मा निवासी बृज विहार विस्तार जगतपुरा को अरेस्ट किया गया है। रामनगरिया थाने के कॉन्स्टेबल राहुल और मानसिंह को हथियारबंद बदमाश के फॉर्च्यूनर गाड़ी में घूमने की सूचना मिली थी। SHO (रामनगरिया) चन्द्रभान के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध फॉर्च्यूनर सवार की तलाश शुरू की। रामनगरिया इलाके में मिलने पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। रिवॉल्वर, 6 कारतूस और 15 लाख कैश मिला पुलिस को देखकर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर रोका और पुलिस टीम ने फॉर्च्यूनर से नीचे उतार उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी में एक बैग रखा मिला। बैग में एक रिवॉल्वर व 6 कारतूस और 15 लाख रुपए कैश व सोने की तीन चेन, एक ब्रेसलेट व एक कड़ा मिला। पुलिस ने गाड़ी में अवैध हथियार मिलने पर जब्त कर आरोपी दिनेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गोल्ड और कैश के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाने पर उसे जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hZSuUzk
जयपुर में हथियारबंद बदमाश को किया गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा: रिवॉल्वर और 15 लाख कैश जब्त
रविवार, अगस्त 03, 2025
0
Tags

