सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने पर श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन रात को हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्होंने 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग को लेकर हॉस्पिटल में मॉर्च्युरी के बाहर धरना दे दिया। संतुलन बिगड़ने पर गिरा राजपूत समाज के महामंत्री गजेंद्र सिंह राजास ने बताया कि मजदूर भैरोंसिंह शेखावत (35) पुत्र बजरंग सिंह झुंझुनूं के खिरोड़ गांव का रहने वाला था। जो आज दोपहर में उद्योग नगर इलाके में आरटीओ ऑफिस के पास नारायण विहार फेज 2 में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था। इस दौरान वह चौथी मंजिल से संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर उसे लेकर सीकर के एसके अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 25 लाख के मुआवजे की मांग सूचना मिलने के बाद परिजन और समाज के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्होंने 25 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है। गजेंद्र सिंह का कहना है कि सीकर में UIT और नगर परिषद के होने के बाद भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। हादसा प्रशासन, ठेकेदार और मालिक की लापरवाही से हुआ है। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया। भैरोंसिंह शेखावत के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह रोजाना गांव से सीकर नौकरी करने के लिए आता था। भैरोंसिंह के एक 3 साल का और एक 2 साल का बेटा है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rjcdZxb
निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरा श्रमिक,मौत:परिजनों ने हॉस्पिटल में दिया धरना; 25 लाख के मुआवजे की मांग
रविवार, अगस्त 03, 2025
0
Tags

