हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। मकान मालकिन विमला देवी अपने बेटे से मिलने चित्तौड़गढ़ गई थीं। चोर ने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर ने मकान में घुसकर एसी चला लिया और फिर चोरी की। उसने चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नकद समेत कई कीमती सामान चुरा लिए। चोरी गए सामान में चांदी की दो जोड़ी पायजेब, आठ सिक्के, तीन जोड़ी कड़े, एक गिलास, चम्मच और तीन जोड़ी बिछिया शामिल हैं। इसके अलावा एलईडी, वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा और शादी की 30 सीडी भी गायब हैं। वारदात का पता तब चला जब पड़ोसी दीपक सिंगला ने मकान में लाइट जलती देखी। उन्होंने मकान मालकिन के भतीजे जीवन गोयल को सूचना दी। जांच में मकान से चोर की काली टी-शर्ट और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। जंक्शन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई निकूराम मामले की जांच कर रहे हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Rng4la9
चोर ने एसी चलाकर चुराए आभूषण और 50 हजार नकद:हनुमानगढ़ में सूने मकान में चोरी, काली टी-शर्ट छोड़कर फरार
गुरुवार, अगस्त 14, 2025
0
Tags

