सवाई माधोपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन एवं धर्म संसद का आयोजन किया गया। मां कामाक्षा ज्योतिष शोध संस्थान के तत्वावधान में रविवार को रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यह आयोजन किया गया। जिसमें शहर और जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में देशभर से आए करीब 500 विद्वानों और साधु-संतों ने शिरकत कर ज्योतिष और धर्म के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया। धार्मिक आयोजन के प्रभाव को समझाया आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री ने बताया कि विद्वानों ने ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, संभावित सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य और धार्मिक आयोजनों पर उनके प्रभाव को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि ज्योतिष केवल भविष्यवाणी का विज्ञान नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। सनातन गौरव सम्मान कार्यक्रम में विप्र संवाद ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर को सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित किया। पाराशर देशभर में संत दर्शन यात्रा के माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और युवाओं को धर्म से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। देवस्थान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एस.डी. शर्मा सहित संत जनों ने उन्हें सम्मानित किया। ज्योतिष संयोजक ताराचंद शास्त्री ने पाराशर को सनातन संस्कृति का संवाहक बताते हुए कहा कि उनका प्रयास समाज को नई दिशा देने वाला है। यह अतिथि रहे मौजूद महासम्मेलन में जिला प्रमुख सुदामा मीणा, एडीएम संजय शर्मा, गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। धर्म संसद में विद्वानों ने कहा कि ज्योतिष और धर्म का संगम समाज को सही मार्ग दिखाने में सहायक है। कुंडली पर गहन मंथन से भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को समझा जा सकता है। वहीं सनातन गौरव सम्मान ने यह संदेश दिया कि धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे व्यक्तियों को समाज हमेशा सम्मानित करता है।कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और आशीर्वचन के साथ हुआ।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aJUHP9y
सवाई माधोपुर में देशभर से आए 500 ज्योतिषाचार्य और संत:महासम्मेलन-धर्मसंसद में लोगों को दिया मार्गदर्शन; धार्मिक आयोजनों के प्रभाव बताए
सोमवार, दिसंबर 15, 2025
0
Tags


