भारत की नई और उभरती प्रतिभाओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से जयपुर में शनिवार को भारत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लॉन्च की गई। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, शिक्षा जगत से जुड़े लोग और कई प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए। संस्था ने इसे भारत की क्षमताओं को एक संगठित प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। जहां रिकॉर्ड बनाने और उन्हें विश्व स्तर पर दर्ज कराने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। लॉन्च के दौरान मुख्य अतिथि कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर रहे। समाज और संस्कृति के लिए काम करने वाले लोगों को भी प्राथमिकता कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बताया- यह मंच देश की हर क्षेत्र से उभरने वाली योग्य प्रतिभाओं की उपलब्धियों को सामने लाने का माध्यम बनेगा। जिसमें समाज और संस्कृति के लिए काम करने वाले लोगों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कॉर्ड दर्ज कराने तक सीमित नहीं है यह प्लेटफॉर्म संस्था के संस्थापक और चेयरमैन मनोज पांडेय ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म सिर्फ रिकॉर्ड दर्ज कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की असाधारण क्षमताओं को दुनिया के सामने सम्मानपूर्वक पेश करने का माध्यम है। विश्व मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेंगी देश की प्रतिभाएं उन्होंने बताया- आने वाले दिनों में देशभर में टैलेंट हंट, सम्मान समारोह, विशेष श्रेणी पुरस्कार, कौशल विकास कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। संस्था का दावा है कि इन पहलों से देश की प्रतिभाएं विश्व मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेंगी।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UlcQdiJ
जयपुर में ‘भारत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ लॉन्च:नई प्रतिभाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच, मुख्य अतिथि कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की लॉन्चिंग
रविवार, दिसंबर 07, 2025
0
Tags

