ब्यावर शहर में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सम्राट हेरिटेज म्यूजियम का ऐतिहासिक शुभारंभ किया गया। म्यूजियम का उद्घाटन मुख्य मेहमान द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में म्यूजियम के संस्थापक गोपाल सम्राट ने मुख्य मेहमान का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद फीता काटकर म्यूजियम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को तिलक लगाकर मिठाई भी खिलाई गई। संस्थापक गोपाल सम्राट ने बताया कि म्यूजियम में वर्षों से संग्रहित की गई दुर्लभ और ऐतिहासिक वस्तुओं का एक व्यवस्थित संग्रह प्रदर्शित किया गया है। इनमें पुराने बर्तन, हथियार, ताले, मनोरंजन के साधन जैसे पुराने टेलीविजन, रेडियो, ट्रांजिस्टर, संचार के लिए उपयोग होने वाले टेलीफोन, विभिन्न कालखंडों की तस्वीरें, घड़ियां और सिक्के सहित अनेक विरासत पूर्ण वस्तुएं शामिल हैं। म्यूजियम का मुख्य उद्देश्य ब्यावर के नागरिकों, विशेषकर युवाओं को अपने अतीत से परिचित कराना और उन्हें ऐतिहासिक ज्ञान प्रदान करना है। इस अवसर पर मांगीलाल चवदिया, पुष्पेन्द्र, शशिकान्त, पृथ्वीराज चौहान, हरी प्रसाद, सुगन चन्द, भरत, गौरव जोशी, अशोक सोलंकी, भागचन्द, कमल शर्मा, राजेन्द्र सिंह जादौन, भरत भाटी, गौरव चौहान, राजू वैष्णव, लोकेश बोहरा, राहुल बन्ना, भूरालाल सोनी, आकाश चौहान, जतिन गहलोत, नितेश, भागचंद, लोकेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/A3mnEI5
सम्राट हेरिटेज म्यूजियम में प्रदर्शित की गईं दुर्लभ वस्तुएं:ब्यावर में ऐतिहासिक म्यूजियम का शुभारंभ, युवा जानेंगे अतीत
मंगलवार, दिसंबर 16, 2025
0
Tags


