चूरू में रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को देशभर में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बहादुर और शहीद सैनिकों को सम्मान देना, बुजुर्ग सैनिकों और शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा सेवारत सैनिकों के साथ राष्ट्र की एकजुटता प्रदर्शित करना है। इस अवसर पर विशेष प्रकार के झंडे और स्टिकर भेंटकर आमजन से सहयोग राशि एकत्रित की जाती है। यह राशि युद्ध में विकलांग हुए सैनिकों, शहीदों के परिवारों के पुनर्वास, सेवानिवृत्त और सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए उपयोग की जाती है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा वीरगति स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए गए। इसके बाद, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्नल अनिल कुमार पूनियां, मो. याकूब, जगदेव गोयल, दलीप कुमार, गुमान सिंह, महेश कुमार, गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह और बलबीर सिंह ने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अर्पिता सोनी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सशस्त्र सेना झंडे लगाए। कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले तथा देश सेवा में लगे सैनिकों के परिवारों और आश्रितों के लिए पूर्ण सहयोग दें, ताकि उनका मनोबल बना रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2UIBz6a
चूरू में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया:सैनिकों के सम्मान को राष्ट्र की एकजुटता का प्रतीक बताया, आमजन से सहयोग की अपील
सोमवार, दिसंबर 08, 2025
0
Tags

