बीकानेर | पोषण माह के मलमास में पूगल रोड स्थित श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला में बालसंत छैल विहारी महाराज के सानिध्य और गोसेवी देवकिशन चांडक के संयोजन में विगत 38 माह से नित्य गोमाता की सेवार्थ 14 क्विंटल गुड मिश्रित लापसी की महागोप्रसादी अभियान जारी है। मलमास की पौष पूर्णिमा पर शहर अनेक बालक-बालिकाओं द्वारा अपने-अपने जन्म दिवस पर गोशाला में गो सेवार्थ महागोप्रसादी भोग अर्पित करने का क्रम जारी रहा। मनु महाराज ने बताया कि दो 2 दिवसीय शुरू हुए मलमास पौष पूर्णिमा गो महोत्सव के तहत 108 गोभक्तों ने सामूहिक 108 हनुमान चालीसा पाठ के साथ गोमाता का पटका ओढ़ाकर सम्मान किया गया। गोभक्तों ने गोमाता को 108 हनुमान पाठ, श्रवण गायन कर महागोआरती परिक्रमा की। गो सेवा श्रृंखला में दो दिवसीय मलमास पौष पूर्णिमा महोत्सव समापन पर श्रीगंगा जुबली गौशाला में गोमाता की सेवा में राशि गहलोत, वंदना विशांत गहलोत, विमला शंभु गहलोत परिवार ने जन्मदिवस पर, राजेन्द्र कुमार पारीक, मोतीलाल पारीक द्वारा जन्मदिवस पर, मुम्बई से इंदिरा देवी शिव नारायण राठी द्वारा, कोलकाता से घनश्यामदास पुगलिया टीम और स्व. राधादेवी छगनलाल सोनी लाम्बा परिवार द्वारा महागोआरती, गोदान संकल्प, तुलादान द्वारा अखण्ड महागोप्रसादी सेवा जारी रही।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XuZvf4T
गोभक्तों ने की 108 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महागोआरती
सोमवार, जनवरी 05, 2026
0
Tags

