उदयपुर में कोहरे और बढ़ती सर्दी को देखते हुए उदयपुर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। ये आदेश 6 जनवरी से लागू होंगे। उदयपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले आदेश तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने इसके आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों का समय वैसे भी 10 से 4 बजे तक है, लेकिन आदेश के बाद अब सभी निजी और सरकारी स्कूलों का समय आगामी आदेश तक सुबह 10 से शाम 4 बजे रहेगा। उदयपुर संभाग में कई जिलों में अवकाश राजसमंद : राजसमंद में कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने जिले के सभी स्कूलों में क्लास एक से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए 8 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की है। चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ में जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 6 और 7 जनवरी को छुट्टी घोषित की है। यह छुट्टी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों पर लागू होगी। डूंगरपुर : जिले में 5वीं तक के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डूंगरपुर जिले में शीतलहर को देखते हुए जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र, मां बांडी केंद्र और सरकारी-निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट्स की 6 से 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित की है। कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qX04oZY
सर्दी से उदयपुर के स्कूलों का बदला टाइम:उदयपुर कलेक्टर ने रात को निकाले आदेश, निजी स्कूलों पर भी लागू होगा
मंगलवार, जनवरी 06, 2026
0
Tags


