पाली शहर के डिस्ट्रिक्ट क्लब सहित शहर की कई होटलों में बुधवार 31 दिसम्बर की शाम को न्यू ईयर 2026 के वेलकम को लेकर आयोजन हुए। जहां शहरवासी कलाकारों की प पर झूमते नजर आए। निगम की ओर से भी नववर्ष के स्वागत में शहर के चौराहे आकर्षक रोशनी से सजाएं गए। हालांकि बरसात ने कुछ खलल डाला। बॉलीवुड सिंगर पीयूष की प्रस्तुति पर झूमे पाली के डिस्ट्रिक्ट क्लब में इस बार बॉलीवुड सिंगर पीयूष मेहरुलिया अपनी टीम अहाना चटर्जी, दीपिका साहू, सोनल चौबीसा के साथ पहुंचे। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से क्लब सदस्यों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिला कलेक्टर ln मंत्री ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही फेमस कॉमेडियन दीपेंद्र सिंह अपनी शानदार कॉमेडी से शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम को लेकर डिस्ट्रिक्ट क्लब परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। इसी तरह शहर के शहर के सुमेरपुर रोड स्थित द ग्रांट गणपति एपल रिसोर्ट में भी कल्चर नाइट का आयोजन हो रहा है। जहां जैसलमेर से आए फेमस लंगा पार्टी कलाकारों ने शहरवासियों का मन अपनी प्रस्तुतियों से मोह लिया। प्रस्तुति देने आ रही है। जवाई लेपर्ड एरिए में सैलानियों की बहार, कलाकारों संग झूमे पाली जिले का जवाई लेपर्ड एरिया के निकट स्थित कई होटल्स और रिसोर्ट में 31 दिसम्बर की शाम को सैलानियों के लिए कल्चर नाइट का प्रोग्राम आयोजित किया गया। जहां लोकल कलाकार देशी-विदेशी सैलानियों के सामने प्रस्तुति देते नजर आए। इस दौरान कैम्प फायर का आयोजन किया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DApkEao
नए साल के स्वागत में सजा पाली:बॉलीवुड सिंगर, लोक कलाकारों ने झूमाया
गुरुवार, जनवरी 01, 2026
0
Tags

