भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। धोनी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंच गए। हालांकि धोनी के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं धोनी ने एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 स्थित वीआईपी लाउंज में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात की। एयरपोर्ट से होटल हुए रवाना धोनी के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में मौजूद फैंस की नजरें उन पर टिक गई। हालांकि सुरक्षा कारणों से ज्यादा देर रुकने के बजाय धोनी सीधे एयरपोर्ट से होटल रामबाग के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर आए हैं। धोनी की सुरक्षा को लेकर होटल प्रबन्धन भी काफी अलर्ट मोड पर है। धोनी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से एयरपोर्ट पर की मुलाकात भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बीच गुरुवार को जयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। ओम बिरला दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट से पहुंचे थे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी भी दिल्ली से ही दूसरी फ्लाइट के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों की मुलाकात एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 स्थित वीआईपी लाउंज में हुई। यहां उनके बीच कुछ समय तक बातचीत भी हुई। इस दौरान मंत्री जवाहर सिंह बेढम और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता भी मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AdsflBg
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे जयपुर:एयरपोर्ट पर ओम बिरला से की मुलाकात, रामबाग होटल में हुआ राजस्थानी अंदाज में स्वागत
शनिवार, जनवरी 31, 2026
0

