जोधपुर पश्चिम डीएसटी और शास्त्री नगर थाना टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए जब्त किए। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार ने बताया- मुखबीर की सूचना पर श्री श्याम ईवी सर्विस सेंटर, खेमे का कुआं, शास्त्री नगर में चेकिंग चल रही थी। इस दौरान संदिग्ध दिख रहे सुनिल शर्मा और गुलाब चंदल के पास मिले बैग की चैकिंग के दौरान 25 लाख 69 हजार 948 रुपए मिले। इनके बारे में दोनों से पूछताछ की। इस पर दोनों कोई दस्तावेजात पेश नहीं कर सके। इस पर धारा 106 बीएनएसएस के तहत यह राशि जब्त कर ली गई। साथ ही दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस राशि के संबंध में आयकर विभाग को सूचित किया है। मामले के संबंध में जांच जारी है। इन्हें किया गिरफ्तार सुनिल शर्मा (24) पुत्र केवलचंद्र निवासी गांव रिडि बीकानेर हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर पश्चिम और गुलाब चंदेल (39) पुत्र शेषकरण निवासी वार्ड नंबर 15 पचपदरा रोड जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mIi0WCp
बैग में 25 लाख रुपए के साथ दो गिरफ्तार:आरोपी नहीं दे पाए जानकारी, पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना
शनिवार, फ़रवरी 07, 2026
0


