प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कायड़ विश्राम स्थली अजमेर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राजस्थान को 16 हजार 600 करोड़ से अधिक की पेयजल, सिंचाई, विद्युत, अक्षय ऊर्जा, सड़क एवं अन्य परियोजनाओं का उपहार दिया। इस दौरान 21 हजार 800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसमें जिले में भी 607 युवा वर्ग को नियुक्ति मिली हैं। इनमें जिला मुख्यालय के जिला परिषद सभागार में अजमेर में आयोजित कार्यक्रम एवं रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, रोजगार पाने वाले युवा एवं आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान नवनियुक्त युवाओं को चयनित पत्र सौंपे। जिले में अधिकांशत चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग और राजस्व विभाग में पटवारी समेत अन्य पदों पर 607 नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसको लेकर युवाओं और उनके परिजनों में उत्साह देखा गया। जिला मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में दस नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जबकि शेष बचे युवा वर्ग को अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, एडीएम रामरतन सौकरिया, जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका, सीएमएचओ शैलेंद्र सिंह चौधरी, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल लोकेंद्र शर्मा, पीएमओ हनुमान बैरवा, समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/t1aDrIX
टोंक में 607 को युवाओं को मिली नौकरी:जिला परिषद सभागार में हुआ रोजगार उत्सव; पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट हुआ
रविवार, मार्च 01, 2026
0
Tags


