टोंक की जिला स्पेशल टीम ने एक बार फिर नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्पेशल टीम ने दूनी थाना क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखी करीब आठ लाख रुपए की 37 ग्राम स्मैक जब्त की हैं। साथ ही उसकी जेब से 500 रुपए और मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार- आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह झालावाड़ से स्मैक लेकर दूनी कस्बे में इसकी सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर युवक को आवां रोड से पकड़ा गया। जिला स्पेशल टीम ने इसे दूनी थाने के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूछताछ जारी है, जिससे नेटवर्क और आरोपी के साथियों को भी पकडा जा सके। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आज दूनी से आवां रोड पर झालावाड़ से दूनी लाई गई अवैध मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाई को DST द्वारा कार्रवाई करके नाकाम किया है। टोंक DST द्वारा आरोपी चैन सिंह पुत्र मेहताब तंवर निवासी भोजपुर (मध्य प्रदेश) के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए की कीमत की 37 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की गई। पुलिस थाना दूनी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/48ZQhA5
टोंक में 8 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:झालावाड़ से दूनी में सप्लाई करने आ रहा था, डीएसटी ने पकड़ा
बुधवार, मार्च 18, 2026
0
Tags


