जयपुर में कंचन मेडिकल संचालक से लूट का मामला सामने आया है। कार से टक्कर मारकर बाइक सवार मेडिकल संचालक को गिराकर बदमाश 80 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। रामगरिया थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन कार सवार लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। SHO (रामनगरिया) चंद्रभान ने बताया- लूट की वारदात जगतपुरा के एनआरआई चौराहे पर रहने वाले रामवतार गौतम के साथ हुई। वह जगतपुरा रेलवे फाटक के पास कंचन मेडिकल स्टोर चलाते है। रात करीब 11:15 बज वह दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से महज 50 मीटर पहले कार सवार बदमाशों ने पीछे से टक्कर मारकर बाइक सहित उन्हें गिरा दिया। कार से उतरे बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 80 हजार रुपए कैश रखे हुए थे। लूट की सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई। इसके साथ ही वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ ही कार सवार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rqZ1jCg
जयपुर में मेडिकल संचालक से 80 हजार की लूट:पहले कार सवार बदमाशों ने पीछे से टक्कर मारी, फिर बैग छीनकर भागे
शुक्रवार, मार्च 27, 2026
0


