अजमेर में एक शिक्षक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। शिक्षक ने एक संत पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर टीचर को एपीओ कर दिया। अब मामले की जांच मुख्यालय की ओर से की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने टीचर को शांति भंग में देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया- राजकीय प्राथमिक विद्यालय किशनपुरा में पदस्थापित टीचर गोवर्धन चौधरी के सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट शुक्रवार सुबह मिली। पोस्ट में टीचर ने एक संत के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले के गंभीरता को देखते हुए टीचर गोवर्धन लाल चौधरी को एपीओ कर दिया गया है। इसके बाद अरांई के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भास्कर व्यास ने आदेश की पालना करते हुए संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DrXR4pm
अजमेर में सरकारी-टीचर ने संत पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एपीओ:फेसबुक पर किया था पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार, मार्च 28, 2026
0
Tags


