बूंदी में भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आधार होते हैं। हालांकि, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 22 में से केवल 11 मंडल अध्यक्ष और 46 में से मात्र 16 जिला पदाधिकारी ही नदारद रहे, जो चर्चा का विषय बना। पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की जिला स्तरीय कार्यशाला में यह स्थिति सामने आई। मौजूद पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के बीच कम मौजूदगी को लेकर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. अपूर्वा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि विचार, व्यवहार और नेतृत्व क्षमता के समग्र विकास का महाअभियान है। उन्होंने इसे ऐसी सतत साधना बताया जो कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से दृढ़, आचरण से अनुशासित और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है। उन्होंने अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी। पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी गोपाल कुमावत ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विचार में स्पष्ट, संगठन में दक्ष और सेवा के प्रति समर्पित बनाना है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की आत्मा होती है। उन्होंने जोर दिया कि संगठन की शक्ति उसकी संख्या में नहीं, बल्कि उसके संस्कारित, प्रशिक्षित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने अभियान के प्रति प्रतिबद्धता का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र श्रृंगी ने किया, जबकि जिला महामंत्री राधेश्याम गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान जिला महामंत्री संजय लाठी, अभियान के जिला सह संयोजक राजेश शेरगढ़िया व बबीता दाधीच, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बील्या व सुरेश अग्रवाल, एसटी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, निवर्तमान सभापति सरोज अग्रवाल मंचासीन रहें। यह रहे उपस्थित : जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर, उदय लाल गुर्जर व बाबू लाल मीणा, जिला मंत्री विजय सिंह जादौन, जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड़, सोशल मीडिया संयोजक ललित नामा व सह संयोजक कपिल मीणा, जिला मीडिया सह संयोजक अर्चना कंवर हाड़ा, बून्दी शहर अध्यक्ष राज कुमार श्रृंगी, तालेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, देई मण्डल अध्यक्ष मोती शंकर नागर, सुवांसा मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, नमाना मण्डल अध्यक्ष नेतराम गुर्जर के.पाटन शहर व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विनोद नामा व नरेन्द्र मीणा, दबलाना मण्डल अध्यक्ष हेमराज राठौर, नैनवां ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राधा किशन सैनी आदि उपस्थित रहें।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kaF87up
भाजपा कार्यशाला से पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष नदारद:वक्ता बोले- प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आधार
गुरुवार, मार्च 12, 2026
0
Tags


