भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने एक दिन पहले रिश्वत लेते पकड़े कांस्टेबल को आज उदयपुर पुलिस ने सस्पेंड कर दिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। उदयपुर पुलिस ने कॉन्स्टेबल नागेंद्र सिंह को इस मामले में सस्पेंड कर दिया है। वे 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी के हत्थे चढ़े थे। आरोपी ने एक गैराज को सीज करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि एसीबी को परिवादी महेंद्र डांगी (गैराज मालिक) ने शिकायत दी थी कि आरोपी सादी वर्दी में सरकारी गाड़ी लेकर उसके गैराज पर आए। उन्होंने चोरी की गाड़ियां काटने और नाबालिगों से काम कराने के झूठे आरोप लगाकर गैराज सीज करने की धमकी दी। कार्रवाई न करने के बदले आरोपियों ने 50 हजार रुपए प्रति माह बंदी की मांग की, जो बाद में 25 हजार रुपए तय हुई। एसीबी टीम ने बुधवार को कांस्टेबल को पकड़ा। इस मामले में सहायक उपनिरीक्षक शक्तिसिंह, कॉन्स्टेबल अनिल मीणा की भूमिका को लेकर भी टीम जांच कर रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/584BT7D
रिश्वत लेने वाले कांस्टेबल को सस्पेंड किया, जेल भेजा:उदयपुर में गैराज को सीज करने की धमकी देकर रिश्वत लेने का मामला
शुक्रवार, मार्च 13, 2026
0
Tags


