भास्कर न्यूज |किशनगंज कस्बे में चल रहे 140वें फूलडोल लोकोत्सव के 10 दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार रात को छठे दिन मेले में आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या ने दर्शकों का मन मोह लिया। श्री श्याम सेवा समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या में जयपुर से आई भजन गायिका सुरभि चतुर्वेदी ने बाबा खाटूश्यामजी के भक्तिमय भजनों से वातावरण को भक्तिमय रंगों में रंग दिया। मंच का संचालन रोहित चौधरी और कुलदीप शाक्यवाल ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सीपी चौधरी, मीडिया प्रभारी तुषार जैन और उपाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि सुरभि चतुर्वेदी ने "उस काली कमली वाले ने क्या क्या ना किया' "श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी' "नाथ नारायण वासुदेवा' और "बनो तो म्हारो चारभुजा रो नाथ' जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने "मारो मनड़ो हर लीजो जी बाबा सांवरिया सेठ' भजन पर भी जमकर ठुमके लगाए। भजन संध्या में सुरभि चतुर्वेदी ने होली पर आधारित "होली खेले सांवरिया खाटू में' भजन से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चलने वाली इस संध्या में श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति रस में डूबे रहे। मीडिया प्रभारी तुषार जैन ने बताया कि शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ फूलडोल लोकोत्सव का समापन होगा। भजन संध्या शुरू होने से पहले श्री श्याम सेवा समिति ने मंच पर बाबा खाटूश्याम का दरबार सजाया। समिति के सदस्यों ने पूजा-अर्चना और तिलक वंदन कर दर्शकों को दर्शन करवाए। मेले में उमड़ रहे लोग मेला समिति के विशाल शर्मा और उपाध्यक्ष रामनिवास सुमन ने बताया कि रात के समय मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है। लोग चाट-पकौड़ी, आइसक्रीम का आनंद लेने के साथ-साथ मेले में लगे झूलों, चकरी, डोलर और ड्रैगन ट्रेन का भी मजा ले रहे हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sgIGfX1
खाटूश्याम भजन संध्या में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु, मेले ने बढ़ाई रौनक
गुरुवार, मार्च 12, 2026
0


