बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रविवार की रात कैफे संचालक और मिठाई व्यापारी के बीच मारपीट हो गई। दोनों की दुकानें आसपास हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिसे बीकानेर रेफर किया है। थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट मिली है। सीओ जरनैल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। कैफे संचालक ने जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप लगाया मुकेश रैगर ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया- मै और बड़ा भाई मुरलीधर मरोठी चौक में क्रेजी इवेंट कैफे चलाते हैं। अभिषेक, अंकित, भवानी शेखावत, अंशुमान सिंह और दिनेश पंचारिया लंबे समय से उनसे कैफे चलाने के बदले मंथली मांगते हुए जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पैसे देने से मना करने पर की मारपीट 15 मार्च की शाम करीब 7 बजे मुकेश और उसका भाई मुरलीधर कैफे के बाहर खड़े थे। इस दौरान सभी आरोपी अपने साथ 5-6 अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचे और मुरलीधर को जातिसूचक शब्द कहकर गालियां देने लगे। साथ ही नशे के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने मुरलीधर के साथ मारपीट कर दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अंकित ने मुरलीधर का गला दबाया और अभिषेक ने जमीन पर पटककर सिर पर लातों से वार किया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आए मुकेश के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसकी आंख के ऊपर चोट आई। दिनेश पंचारिया ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और अभिषेक ने गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर छीन ली। इसके बाद घायल मुरलीधर को पहले नोखा के बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया। मिठाई विक्रेता ने उधार पैसे नहीं देने और मारपीट का लगाया आरोप वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अंकित और अभिषेक के पिता कानपुरा बस्ती निवासी रामेश्वरलाल ने भी नोखा थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह मरोठी चौक में मिठाई की दुकान चलाते हैं। 15 मार्च की शाम करीब 7:40 बजे मुरली रैगर अपने साथ 4-5 लोगों के साथ दुकान पर आया और मिठाई पैक करने को कहा। पुराने उधार के पैसे मांगने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। काउंटर तोड़ा, दुकान में की तोड़फोड़ रामेश्वरलाल ने बताया-उसके साथ आए लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ की, कांच तोड़ दिया और लोहे का काउंटर बाहर फेंक दिया। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे अंकित के साथ भी मारपीट की गई और गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर ले गए। रामेश्वरलाल ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने धमकी दी कि नोखा में व्यापार करना है तो बिना पैसे सामान देना होगा, अन्यथा धंधा नहीं करने देंगे। रामेश्वरलाल ने बताया-मारपीट की घटना में बेटे अंकित को गंभीर चोट आई है। जिसे पहले बीकानेर उसके बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस थानाधिकरी अरविंद भारद्वाज ने बताया-रात को झगड़े की सूचना मिली थी। झगड़े में एक युवक घायल हो गया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्राह्मण और रैगर समाज के लोग थाने पहुंचे तो मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। …. यह पढ़ें पूरी खबर दो पक्षों में बीच-बचाव करने आए युवक से मारपीट:ऑटो ड्राइवर-स्कूटी सवार में हुआ था झगड़ा, 5 लोगों को किया गिरफ्तार उदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में ऑटो ड्राइवर और स्कूटी सवार के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक से बुरी तरह मारपीट की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में ऑटो ड्राइवर सहित 5 से 6 जने बचाव करने आए युवक से मारपीट करते दिखे। (पढ़ें पूरी खबर)
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/5byW8Ph
कैफे संचालक और मिठाई व्यापारी में चले लात-घूंसे,VIDEO:युवक को जमीन पर पटका, दुकान का काउंटर तोड़ा; दो गंभीर घायल
मंगलवार, मार्च 17, 2026
0
Tags


