नाथद्वारा के पास उपली ओडन क्षेत्र में आज शाम निर्माणाधीन पुलिया का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि घटना में किसी तरह की जनहानि की नहीं हुई। दरअसल, यह पुलिया चारभुजा से भटेवर तक बन रहे मेगा हाईवे परियोजना का हिस्सा है। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी लालसिंह ने बताया कि आज देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह उदयपुर से नाथद्वारा की ओर जा रहे थे। तभी उपली ओडन में निर्माणाधीन पुलिया का हिस्सा अचानक गिर गया। उन्होंने बताया कि तेज आवाज के साथ पुलिया का हिस्सा गिरते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई और सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना को निर्माण में लापरवाही का नतीजा बताया है और मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/sALQg7U
नाथद्वारा में मेगा हाईवे की निर्माणाधीन पुलिया का हिस्सा गिरा:हादसे से मजदूर बाल- बाल बचे, जाम लगा; लोगों ने क्वालिटी पर उठाए सवाल
बुधवार, अप्रैल 15, 2026
0

