बांसवाड़ा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद युवक के परिजनों ने आरोपी पक्ष के बाड़ों और घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया है। एसपी सुधीर जोशी मौके पर हैं। घटना मोटा गांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में रविवार रात 8 बजे की है। कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा कि मामले पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसडीएम मनसुख डामोर का कहना है- घटनाक्रम रात 8 बजे की है। दो पक्षों में मारपीट की जानकारी मिली थी। मारपीट के दौरान गोविंद पुत्र छगनलाल की मौत हो गई है। थानाधिकारी बोले- पुलिस पर पथराव हुआ है थानाधिकारी रमेश पाटीदार का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक गोविंद की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद हालात बिगड़ गए और मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी पक्ष के बाड़ों और घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी पथराव किया गया और उन्हें घेरने का प्रयास किया। फिलहाल जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता रवाना किया गया है। हालातों को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hqEiZJc
युवक की हत्या के बाद बवाल, घरों में आग लगाई:पुलिस पर पथराव; हालात काबू में करने के लिए फोर्स बुलाई, एसपी मौके पर
सोमवार, अप्रैल 27, 2026
0

