जोधपुर में जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी(JNVU) के पेंशनर्स का मंगलवार को 9वें दिन भी केंद्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पिछले 4 महीने से पेंशन का भुगतान नहीं होने के चलते पेंशनर्स आर्थिक रूप से काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। JNVU पेंशनर्स ने कहा कि बिना पेंशन के अब एक-एक दिन निकालना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रो. सुखबीर सिंह बैस, प्रो .किशोरी लाल रैगर और डॉ. कश्यप धूत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 4 दिन पहले यह कहा था कि एक महीने की पेंशन का भुगतान तुरंत किया जा रहा है, लेकिन बैंक में राशि होने के बावजूद बैंक में त्रुटि बता कर सोमवार शाम को भुगतान किया गया। पेंशन का भुगतान का दायित्व भी सरकार का उन्होंने केवल एक महीने की पेंशन देने और बाकी की पेंशन बकाया रखने पर रोष जताया। पेंशनर्स को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने यह कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, जो सरकार वेतन भुगतान करती है, पेंशन का भुगतान करना भी उसी का उत्तरदायित्व बनता है। कुलपति जयपुर जाकर निकाले समाधान सभी ने कुलगुरु पर आरोप लगाते हुए एक मत से यह कहा कि कुलगुरु शत प्रतिशत स्वस्थ हैं। अपने काम रोजाना कर रहे हैं, लेकिन जयपुर जाकर पेंशन को लेकर स्थाई समाधान करने के लिए सचिवालय से वित्त सचिव के बुलावे पर भी नहीं जा रहे हैं। यह पेंशनर्स को देर से भुगतान करने और परेशान करने का मुख्य कारण है। वह केवल अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दे रहे हैं, यह बिल्कुल निराधार है। बिना पेंशन एक-एक दिन निकलना मुश्किल वरिष्ठ नागरिकों को समय पर पेंशन नहीं मिलने से एक-एक दिन निकालना मुश्किल हो रहा है। कुलगुरु फिजियोथेरेपी और अन्य बहाना बनाकर अपनी जयपुर यात्रा को टाल कर पेंशनर्स की वित्त समस्या को और गंभीर कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु को जयपुर जाकर राज्य सरकार से वार्ता कर पेंशन समस्या का स्थाई समाधान करवाना ही चाहिए। बकाया राशि का भुगतान हो तुरंत पेंशनर सोसाइटी संयोजक अशोक व्यास ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत बकाया राशि का भुगतान करें। लंबे समय से पेंशन भुगतान नहीं होने से जो पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, वह गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को पेंशनर्स की इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। अन्यथा यह आंदोलन भविष्य में और अधिक प्रभावशाली ढंग से किया जाएगा, जिसके लिए पूर्ण रूप से राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा। राज्य सरकार से जल्द समाधान करने की अपील राज्य सरकार से अपील है कि वह इस संपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही निर्णय करे और रिटायर वरिष्ठ जनों को राहत प्रदान करें। जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। केंद्रीय कार्यालय में आज प्रदर्शन में सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स, महिला पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले सदस्य उपस्थित रहे। प्रदर्शन में पूर्व कुलपति प्रो. गंगाराम जाखड़, पूर्व कुलपति प्रो.बी.एस.राजपुरोहित भी मौजूद रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lCELvXt
JNVU पेंशनर्स बोले-बिना पेंशन एक-एक दिन निकालना मुश्किल:9वें दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा; जल्द समस्या का समाधान नहीं तो होगा आंदोलन
बुधवार, अप्रैल 29, 2026
0
Tags

