गिरवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की प्रथम पुण्यतिथि पर उदयपुर के अशोक नगर स्थित माणिक्य लाल वर्मा पार्क (शांतिवन) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उनके समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. व्यास के परिवारजन, जिनमें उनके भाई एवं कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण शर्मा, पुष्पा शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, अलका शर्मा, विपुल शर्मा और पुत्रवधू एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव हितांशी शर्मा शामिल थे, उपस्थित रहे। समस्त परिवार ने डॉ. व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हितांशी शर्मा ने डॉ. गिरिजा व्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार से याद किया। डॉ. गिरिजा व्यास एक प्रखर वक्ता, संवेदनशील जननेता और कुशल प्रशासक के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश की सेवा की और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा, महिलाओं के उत्थान और जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक त्रिलोक पुरबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, के.के. शर्मा, फतेह सिंह राठौड़, सुरेश श्रीमाली, नीलिमा सुखाड़िया, सुरेश सुथार, देवेंद्र सिंह शक्तावत, पंकज शर्मा, ओंकार मेनारिया, हरीश आर्य, अजय सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह, दरियाव सिंह चुंडावत, पी.आर. व्यास, लक्ष्मीनारायण पंड्या, के.जी. मूंदड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महिला कांग्रेस से भगवती डांगी, तारिका, भानु प्रताप, गौरव प्रताप, शंकर चंदेल, हिदायतुल्ला, भेरूलाल गायरी, रोहित पालीवाल, हर्षवर्धन सिंह, दुर्गेश मेनारिया, दीपांकर चक्रवर्ती, दीपक सुखाड़िया, राव कल्याणसिंह और गोपाल नागर भी मौजूद रहे। सभी उपस्थितजनों ने डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उनके द्वारा समाज और राजनीति में दिए गए अमूल्य योगदान को भी स्मरण किया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qFjm7Na
डॉ. गिरिजा व्यास की प्रथम पुण्यतिथि कर कार्यक्रम:गिरवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के सामाजिक, राजनीतिक योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी
शनिवार, मई 02, 2026
0
Tags

