सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना इलाके में घर के गेट में बैठी महिला को युवक ने गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। युवक ढाणी का ही रहने वाले है। मंडा की बिजारणियां की ढाणी निवासी रिछपाल सिंह ने खाटूश्यामजी सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनकी मां फूली देवी (75) 17 मई की दोपहर करीब 1:45 बजे घर के मेनगेट के पास बैठी हुई थी। इसी दौरान ढाणी का रहने वाला पप्पूराम अपनी कैंपर गाड़ी लेकर आया। पहले तो गेट को टक्कर मारी, जिससे गेट खुल गया। इसके बाद उसने मां पर गाड़ी चढ़ाई, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद दोबारा गाड़ी चढ़ाई, जिससे मां के सिर और पैर में गंभीर चोट आई। मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। फूली देवी के बेटे ने मर्डर का मुकदमा दर्ज करवाया है। टक्कर मारने के बाद हुआ फरार रिछपाल सिंह ने बताया- टक्कर मारने वाला पप्पूराम गाड़ी लेकर खेत की बाउंड्रीवॉल को तोड़ते हुए फरार हो गया। इसके बाद इलाज के लिए मां को नजदीकी पलसाना अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें एसके अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच SHO इंस्पेक्टर अमित कुमार नागौरा खुद कर रहे हैं।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/SdmEnA7
घर के मेनगेट पर बैठी महिला को गाड़ी चढ़ाकर कुचला:एक बार टक्कर मारने के बाद दोबारा चढ़ाई कैंपर गाड़ी; आरोपी युवक पड़ोसी
मंगलवार, मई 19, 2026
0
Tags

