उदयपुर शहर में जलापूर्ति सुधार कार्य के तहत जलदाय विभाग द्वारा बोरवेल खुदाई कराए जाने के कारण गुरुवार को प्रताप नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम के अभियंता ने बताया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रताप नगर ऑफिस संबंधित कृष्ण विहार, एमडीएस स्कूल एवं किंगडम स्कूल के आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को सुबह 6 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां बुधवार को भी सुबह यह काम हुआ तब बिजली बंद रही थी। भींडर-कानोड़ में आधार नामांकन और अपडेशन सुविधा
उदयपुर जिले के उप डाकघर भीण्डर एवं कानोड में आधार नामांकन एवं अपडेशन सेवाएं उपलब्ध करा दी गई है। डाक मण्डल उदयपुर के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि भीण्डर और कानोड उप डाकघर में आधार सेवाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। आमजन निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर आधार सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। पानी का अपव्यय कम करने का संकल्प लिया
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आज देवस्थान विभाग द्वारा सहायक आयुक्त कार्यालय सूरजपोल परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 40 से अधिक संस्थाओं के प्रबुद्ध जनों प्रन्यास अध्यक्षों ,सचिव आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त देवस्थान आयुक्त गीतेशश्री मालवीय ने की एवं मुख्य अतिथि अस्थल आश्रम के महंत रास बिहारी शरण एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्याम सिंघवी थे। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी के माध्यम से सभी ने संकल्प लिया कि पानी का अपव्यय कम करेंगे तथा जल का संरक्षण करते हुए कुएं, बावड़ी की सफाई अच्छे से करवाई जाएगी। सहायक देवस्थान आयुक्त जतिन कुमार गांधी ने बताया कि अधिक से अधिक संस्थाओं द्वारा उक्त कार्य में योगदान दिया जाएगा। उदयपुर के राजेश पालीवाल प्रदेश महामंत्री बने मानवाधिकार विकास संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर के निर्देशानुसार उदयपुर के राजेश पालीवाल को राजस्थान जोन 1 का प्रदेश महामंत्री एवं उदयपुर प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पालीवाल सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए उदयपुर सहित सम्पूर्ण राजस्थान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 111 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान जैन सोशल ग्रुप उदयपुर विजय (जेएसजीआईएफ, मेवाड़ रीजन) के तत्वावधान में बुधवार को अंबामाता स्थित महावीर स्वाध्याय भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह 'जैन जी 2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले शहर के 111 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान वास्तव में समाज के विकास का प्रतिबिंब है, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीख दी कि केवल अच्छे अंक लाना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि अर्जित ज्ञान का उपयोग देश और समाज हित में हो। विशिष्ट अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा और राजनीति दोनों में दक्षता होना बेहद जरूरी है। विजय ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनिल नाहर ने ग्रुप की 10 वर्षों की सेवा यात्रा और सामाजिक सरोकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संस्था की अध्यक्ष पिंकी मांडावत ने छात्रहित में घोषणा करते हुए कहा कि हायर एजुकेशन के लिए जो भी बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं, संस्था उन्हें स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएसजीआईएफ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष (इलेक्ट) मनीष कोठारी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त जतिन गांधी, समाजसेवी प्रमोद सामर, पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण माण्डोत, सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, ओसवाल सभा अध्यक्ष प्रकाश कोठारी और बड़ाला क्लासेस के निदेशक राहुल बड़ाला उपस्थित रहे।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fb9y7pq
उदयपुर में कल सुबह तीन घंटे बंद रहेगी बिजली:भीण्डर और कानोड डाकघर में अब आधार सेवाएं शुरू, देवस्थान विभाग में विचार गोष्ठी
गुरुवार, मई 28, 2026
0

