बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई। मामले को लेकर जोधपुर मेडिकल कॉलेज से एक टीम वहां भेजी गई है। टीम मंगलवार दोपहर को बीकानेर पहुंच गई। 6 डॉक्टर्स की टीम ने वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से बातचीत की। साथ ही उनको अब तक दिए ट्रीटमेंट के बारे में पूछा। इधर, कोटा और बीकानेर के इन मामलों के बाद जोधपुर में भी भर्ती महिलाओं की डिटेल्स मांगी गई है। ये टीम बीकानेर में क्लिनिकली असेस्मेंट के बाद रिपोर्ट बनाकर जयपुर भेजेगी। टीम में इन लोगों को किया शामिल मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया- इसमें माइक्रोबॉयलॉजिस्ट, फिजिशियन, नेफ्रॉलॉजिस्ट, पीएसम और गायनी डॉक्टर शामिल है। इस टीम ने पोस्ट कोविड आईसीयू में पहुंचकर प्रसूताओं से बातचीत की। उन्होंने अब तक दिए गए इलाज की रिपोर्ट भी ली। इसके साथ ही जो इंजेक्शन उन्हें दिए गए थे, उसकी भी रिपोर्ट हॉस्पिटल मैनेजमेंट से ली। टीम वहां सभी क्लिनिकली असेस्मेंट को देखा। साथ ही सारे डॉक्यूमेंट और सभी रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने बताया कि यदि जरूरत लगी तो वहां सैंपल लिए। इसके बाद ये टीम जयपुर रिपोर्ट बनाकर भेजेगी। डॉक्टर्स की ये टीम मामले की जांच कर रही है। इसमें टीम ये जानकारी जुटा रही है कि महिलाओं के इलाज में क्या प्रोसेस अपनाया गया और डिलीवरी करवाई गई। उन्हें कौन से इंजेक्शन दिए गए और किस तरह इन इंजेक्शन का उपयोग हुआ था। सभी पीड़ित महिलाओं के रिकार्ड भी टीम ने एकत्र किया है। कोटा में केस मिलने के बाद जोधपुर में शुरू किया था फॉलोअप मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया- कोटा में पहली बार केस मिलने के बाद ही शहर के हॉस्पिटल्स से लगातार फॉलोअप लिया जा रहा है। अभी तक जोधपुर में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण बैक्टिरियल इंफेक्शन है। गर्मी ज्यादा होने की वजह से ये इंफेक्शन जल्दी फैलने लगता है। हालांकि यहां के सभी सरकारी हॉस्पिटल्स में सभी प्रोटोकॉल को फॉलो किया जा रहा है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/gGi1sNO
जोधपुर मेडिकल कॉलेज टीम ने प्रसूताओं से की बातचीत:बीकानेर में 6 महिलाओं की डिलीवरी के बाद हो गई थी किडनी फेल
बुधवार, जून 10, 2026
0
Tags
