बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल के बीच चल रही सियासी तल्खी अब कानूनी लड़ाई में बदलती नजर आ रही है। बेनीवाल ने राठौड़ को लीगल नोटिस भेजकर आरोप लगाया कि उनके बयानों से मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। साथ ही सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए जवाब नहीं मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लीगल नोटिस भेजकर उनके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि राठौड़ द्वारा सार्वजनिक मंचों और मीडिया में दिए गए बयानों से उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा। नोटिस में कहा गया कि बिना पर्याप्त तथ्यों और प्रमाणों के लगाए गए आरोप न केवल मानहानिकारक हैं, बल्कि समाज में भ्रम और वैमनस्य की स्थिति भी पैदा कर सकते हैं। बेनीवाल ने कहा- जिम्मेदार राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति से संयमित और तथ्यपरक आचरण की अपेक्षा की जाती है, लेकिन राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से दिए गए कुछ बयान भ्रामक, उत्तेजक और तथ्यहीन रहे हैं। राठौड़ के बयानाें के कारण गलत संदेश गय आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने नोटिस में दावा किया कि मदन राठौड़ के बयानों के कारण जनता के बीच गलत संदेश गया है। मेरे समर्थकों सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों में अनावश्यक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नोटिस के अनुसार संबंधित टिप्पणियां न केवल मेरी प्रतिष्ठा को प्रभावित करती है, बल्कि मानहानि समेत अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं। बेनीवाल ने नोटिस से मदन राठौड़ से अपने कथित बयान को तत्काल वापस लेने और सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कोर्ट में दीवानी और आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें... मदन राठौड़ बोले-RLP समर्थकों की मंशा मेरी हत्या की थी:कहा- बेनीवाल के लिए मैं अकेला ही काफी हूं, ऐसे लोग राजनीति के लिए कलंक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं की मंशा तो मेरी हत्या करने की थी। उन्होने कहा कि मैं मेरी पार्टी के कार्यक्रम में जा रहा था। वो मेरा किस बात का विरोध कर रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें)
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/GaxQVIm
बेनीवाल बोले- मदन राठौड़ माफी मांगे,नहीं तो कानूनी कार्रवाई करेंगे:लीगल नोटिस भेजा, कहा- बयान से छवि को पहुंचा नुकसान
बुधवार, जून 03, 2026
0
Tags

