दौसा जिले में 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने की। इस अवसर पर अभियान की उपलब्धियों, जल संरक्षण के महत्व तथा जनभागीदारी से हुए सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया अभियान का महत्व कलेक्टर ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से 5 जून तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जल के महत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही इससे जुड़े कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जा रही है। इस दौरान लोगों की अच्छी सहभागिता रही है। पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के कारण यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और इससे जिले में जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने आमजन से पानी का सदुपयोग करने, अनावश्यक जल बर्बादी रोकने, घरों एवं संस्थानों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं विकसित करने तथा जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रशासन को दिए कई सुझाव इस अवसर पर शहर की मुख्य सड़कों के किनारों पर छायादार पौधे लगाने, डिवाइडरों पर उपयुक्त प्रजातियों का रोपण करने तथा बबूल जैसे अवांछित पौधों को हटाकर ट्री-गार्ड सहित व्यवस्थित वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया। साथ ही रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही नए भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था लागू कराने, शहर की बावड़ियों की सफाई कराने तथा वहां कचरा निस्तारण की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा शहर की प्रमुख रोड पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर उसे ‘मॉडल रोड’ के रूप में विकसित करने का सुझाव भी दिया गया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p0L8VFR
दौसा कलेक्टर बोलीं-जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक माहौल बना:पर्यावरण दिवस पर होगा पौधारोपण, राउंड टेबल में आए सुझावों पर होगा काम
गुरुवार, जून 04, 2026
0
Tags

