जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में ट्रायल कोर्ट के बाद पूर्व मंत्री महेश जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने भी महेश जोशी की गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली उनके बेटे रोहित जोशी की बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी ने जल जीवन मिशन घोटाले मामले में 7 मई को सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने 11 मई को उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। मंत्री के बेटे ने दायर की थी याचिका जस्टिस उमाशंकर व्यास और जस्टिस अशोक कुमार जैन की खंडपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इसे खारिज करने के कारणों पर अलग से आदेश जारी किया जाएगा। रोहित जोशी ने याचिका में कहा था कि उनके पिता की गिरफ्तारी के समय आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। परिवारजनों को उनकी गिरफ्तारी के आधारों की लिखित जानकारी नहीं दी गई।
ऐसे में महेश जोशी की गिरफ्तारी को अवैध मानते हुए उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। सरकार ने कहा-समान बिंदु पर प्रार्थना-पत्र खारिज सरकार की ओर से बहस करते हुए महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस मामले में एसीबी कोर्ट महेश जोशी के प्रार्थना-पत्र को पहले ही खारिज कर चुकी है। वहीं समान मांग को लेकर दो जगह पर याचिकाएं दायर नहीं की जा सकती है। ट्रायल कोर्ट एसीबी की गिरफ्तारी को सही ठहरा चुकी है। ऐसे में इस याचिका को भी खारिज किया जाए। उन्होंने कहा कि परिजनों को गिरफ्तारी के आधार और हालात की सूचना तकनीकी और मौखिक माध्यमों से समय पर मिल चुकी थी। बता दें कि महेश जोशी के प्रार्थना-पत्र को ट्रायल कोर्ट 9 जून को खारिज कर चुकी हैं। बता दें कि JJM घोटाले में ही रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ 17,500 पन्नों की चार्जशीट भी दायर हो चुकी हैं। --- ये खबर भी पढ़िए- शादी की सालगिरह पर महेश जोशी गिरफ्तार:सुबह 4:30 बजे ACB पूर्व मंत्री के घर पहुंची; बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। (पढ़िए पूरी खबर) 900 करोड़ के घोटाला में पूर्व-मंत्री से 8 घंटे पूछताछ:40 से अधिक सवाल पूछे, नहीं दिए संतोषजनक जवाब; जयपुरिया अस्पताल में करवाया मेडिकल
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8xAgbcl
पूर्व-मंत्री महेश जोशी को हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत:बेटे ने गिरफ्तारी को अवैध बताकर याचिका की थी दायर; कोर्ट ने की खारिज
शनिवार, जून 13, 2026
0
Tags

