सोडाला थाना पुलिस ने नंदपुरी क्षेत्र में हुई लूट और छीनाझपटी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर अपराधी शिवा थनवाल उर्फ अंशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों तथा लूटी गई रकम की बरामदगी के प्रयास कर रही है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि पीड़ित लक्ष्मण सिंह (35) ने सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह बेलदारी का काम करता है और 7 जूनकी शाम करीब 5:30 बजे काम से घर लौट रहा था। नंदपुरी की गली नंबर-7 स्थित शनि मंदिर के पास शिवा थनवाल, उसके भाई अंशु थनवाल और उनके साथी रोहित ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और 3 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। मामले में थाना सोडाला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने लगातार सूचना संकलन, तकनीकी संसाधनों का उपयोग और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने शिवा थनवाल उर्फ अंशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है आरोपी गिरफ्तार आरोपी शिवा थनवाल उर्फ अंशु (24) पुत्र छोटू, निवासी गली नंबर-7, नंदपुरी, सोडाला का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी पुलिस गिरफ्तारी से बचकर फरार हो चुका है और उसके खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का मामला भी दर्ज है। नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे लूटपाट पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी स्मैक के नशे के आदी हैं। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वे सुनसान रास्तों और अंधेरे स्थानों पर गरीब, मजदूर और अकेले लोगों को निशाना बनाते थे। मारपीट कर उनसे नकदी छीन लेते थे और उसी रकम से नशा खरीदते थे। अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर लूट की रकम और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपी से और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UpqMJWH
नशे की लत ने बनाया लुटेरा:स्मैक की तलब पूरी करने के लिए गरीब और मजदूरों को बनाते थे निशाना, पुलिस ने शातिर बदमाश पकड़ा
गुरुवार, जून 11, 2026
0

