जयपुर में 16 जुलाई को विदेश संपर्क स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार मिलकर यह कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास अध्यक्षता करेंगे। राजस्थान में पहली बार यह कॉन्फ्रेंस हो रही है। राजस्थान फाउंडेशन और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग इसके नोडल विभाग हैं। राजस्थान से हर साल बड़ी संख्या में काम करने के लिए लोग विदेश जाते हैं, इनमें खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा काम के सिलसिले में लोग जाते हैं। विदेश भेजने के नाम पर कई फर्जी एजेंट और गिरोह भी सक्रिय हैं। कई बार विदेश भेजने कके नाम पर धोखाधडऋी के मामले सामने आते हैं, कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
फर्जी एजेंटों और अवैध रूप से विदेश भेजने वाले गिराहों की रोकथाम पर मंथन होगा इस कॉन्फ्रेंस में अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों और गिरोहों की रोकथाम पर मंथन होगा। इसके लिए केंद्र और राज्य मिलकर किस तरह काम कर सकते हैं इसका मैकेनिज्म बनाने पर चर्चा होगी। फर्जी एजेंटों और अवैध प्रवासन के तरीकों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। विदेशों में काम कर रहे भारतीय नागरिकों और श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा होगी। 2017 से शुरूआत, अब तक 12 राज्यों में हो चुकी कॉन्फ्रेंस विदेश मंत्रालय ने विदेश संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत 2017 में की थी। राजस्थान में यह कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है। अब तक तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में राज्य सरकारों के सहयोग से यह कॉन्फ्रेंस हो चुकी है। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में बैठक करके विदेश संपर्क,स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस की तैयारियों का रिव्यू किया।
from राजस्थान | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ULCRe5J
राजस्थान में पहली बार होगी विदेश संपर्क–स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेंस:विदेश भेजने वाले फर्जी एजेंटों की रोकथाम के मैकेनिज्म पर मंथन होगा
गुरुवार, जुलाई 09, 2026
0
Tags

